अमेठी: लिखित अदला-बदली समझौते के बावजूद जमीन पर कब्जे का आरोप, पीड़ित महिला ने लगाई न्याय की गुहार
अमेठी: लिखित अदला-बदली समझौते के बावजूद जमीन पर कब्जे का आरोप, पीड़ित महिला ने लगाई न्याय की गुहार
जनपद अमेठी की तहसील तिलोई के थाना इन्हौना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा फतेहपुर, पूरे त्रिवेदीन की निवासी शिवलली ने आरोप लगाया है कि उनके घर के सामने स्थित जमीन का वर्षों पहले आपसी सहमति से लिखित समझौते के आधार पर अदला-बदली (एक्सचेंज) किया गया था। पीड़िता का कहना है कि इस समझौते के दस्तावेज आज भी उनके पास सुरक्षित हैं।पीड़िता के अनुसार, अब दूसरी पक्ष उनकी जमीन पर कब्जा कर रहा है, जबकि समझौते के अनुसार अपनी जमीन उन्हें नहीं दे रहा है। इससे वह न्याय के लिए अधिकारियों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं।पीड़ित महिला ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर लिखित समझौते के आधार पर न्याय दिलाने और अवैध कब्जा रोकने की मांग की है।
नोट: यह समाचार पीड़ित पक्ष के लगाए गए आरोपों पर आधारित है। मामले में दूसरे पक्ष का पक्ष तथा प्रशासन की आधिकारिक प्रतिक्रिया प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ

Post a Comment