अमेठी: छत पर सो रहे बंश गोपाल को “चोर” कहकर मारपीट का आरोप, थाने में दिया प्रार्थना-पत्र
अमेठी: छत पर सो रहे बंश गोपाल को “चोर” कहकर मारपीट का आरोप, थाने में दिया प्रार्थना-पत्र
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ
अमेठी। थाना शिवरतनगंज क्षेत्र के ग्राम पूरे बना, मजरा सेमरौता निवासी बंश गोपाल ने आरोप लगाया है कि वह रात करीब 2:30 बजे अपने घर की छत पर लेटा हुआ था। इसी दौरान राममिलन की पत्नी ने उसे देखकर “चोर-चोर” कहकर शोर मचाना शुरू कर दिया।
पीड़ित के अनुसार, शोर सुनकर मौके पर पहुंचे रामलाल महाराज दीन सहित कुछ अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट की। बंश गोपाल का कहना है कि पहले से कुछ लोगों के साथ उसकी रंजिश भी चली आ रही थी, जिसके चलते उसे घटना के पीछे पुराना विवाद होने की आशंका है घटना की सूचना पर 112 पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। इसके बाद पीड़ित बंश गोपाल ने थाने में प्रार्थना-पत्र देकर पूरे मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है पीड़ित के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का पक्ष सामने आने के बाद मामले की स्थिति और स्पष्ट होगी।

Post a Comment