Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

तिलोई विधानसभा की समस्याओं पर सपा प्रत्याशी भुवनेश प्रताप सिंह का जोरदार इंटरव्यू, बोले—जनता को आश्वासन नहीं, समाधान चाहिए

 तिलोई विधानसभा की समस्याओं पर सपा प्रत्याशी भुवनेश प्रताप सिंह का जोरदार इंटरव्यू, बोले—जनता को आश्वासन नहीं, समाधान चाहिए



यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ 


अमेठी। तिलोई विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर मरूफ अहमद को दिए इंटरव्यू में तिलोई विधानसभा के सपा प्रत्याशी भुवनेश प्रताप सिंह ने क्षेत्र की समस्याओं और जनता की परेशानियों को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों से जवाबदेही की मांग उठाई।

उन्होंने कहा कि तिलोई विधानसभा की जनता आज भी सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और राजस्व जैसी मूलभूत समस्याओं से जूझ रही है। गरीब और पीड़ित लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

भुवनेश प्रताप सिंह ने सवाल उठाते हुए कहा, “जब जनता अपनी समस्या लेकर अधिकारियों के पास पहुंचती है, तो उसकी सुनवाई क्यों नहीं होती? आखिर गरीब और पीड़ित व्यक्ति को न्याय के लिए कब तक सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ेंगे उन्होंने कहा कि जनता को सिर्फ आश्वासन नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर समस्याओं का समाधान चाहिए। अधिकारियों और जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों को जनता के प्रति जवाबदेह होना होगा।

सपा प्रत्याशी ने कहा कि तिलोई की जनता की आवाज को दबने नहीं दिया जाएगा। गरीब, किसान, मजदूर और पीड़ित लोगों के हक की लड़ाई मजबूती से लड़ी जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं