Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

समाजसेविका अमिता आभा पांडे के निवास पर गणेश मूर्ति की स्थापना विधि-विधान से की गई।

 समाजसेविका अमिता आभा पांडे के निवास पर गणेश मूर्ति की स्थापना विधि-विधान से की गई।



मंडल रिपोर्टर चन्दन सोनी 


निघासन खीरी, गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर निघासन कस्बे की जानी-मानी समाजसेविका अमिता आभा पांडे के निज निवास पर भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा की स्थापना की गई।इस दौरान पंडित हिमांशु शुक्ला जी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गणपति बप्पा की प्राण-प्रतिष्ठा कराई गई। घर को फूल-माला और लाइटों से सुंदर तरीके से सजाया गया था,परिवार के सदस्यों, पड़ोसियों और शुभचिंतकों ने पूजा-अर्चना में भाग लिया। सभी ने मोदक का भोग लगाकर क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।अमिता आभा पांडे ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बप्पा को घर में विराजमान किया गया है, 7दिन तक सुबह-शाम आरती और भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा, जिसके बाद अनंत चतुर्दशी पर बप्पा का विसर्जन किया जाएगा इस दौरान गोपाल शंकर पांडेय, प्रिया,सविता शुक्ला सहित सैकड़ों भक्त मौजूद रहे।।

कोई टिप्पणी नहीं