Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

नवागत मझगई थाना प्रभारी सुनील मलिक ने पत्रकारों संग की बैठक, अपराध पर सख्ती का दिया संदेश

 नवागत मझगई थाना प्रभारी सुनील मलिक ने पत्रकारों संग की बैठक, अपराध पर सख्ती का दिया संदेश



मझगईं, लखीमपुर खीरी। नवागत थाना प्रभारी सुनील मलिक ने रविवार को थाना परिसर में क्षेत्रीय पत्रकारों के साथ बैठक कर परिचय किया। बैठक के दौरान थाना प्रभारी ने पत्रकारों से आपसी समन्वय और सहयोग बनाए रखने की अपील की।


थाना प्रभारी सुनील मलिक ने कहा कि थाना क्षेत्र में अपराध और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना उनकी पहली प्राथमिकता है। अपराधियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी प्रकार के अपराध को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय रहेगी। साथ ही पत्रकारों से अपील की कि क्षेत्र में होने वाली आपराधिक गतिविधियों की जानकारी पुलिस तक पहुंचाने में सहयोग करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।


बैठक के दौरान थाना प्रभारी ने कहा कि पत्रकारों और पुलिस के बेहतर समन्वय से अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने में मदद मिलेगी। उन्होंने क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी से सहयोग की अपेक्षा जताई।


इस दौरान थाना क्षेत्र के विभिन्न पत्रकार मौजूद रहे और नवागत थाना प्रभारी का परिचय एवं संवाद कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं