Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

सैनिक स्कूल अमेठी में अंतर-सदनीय हिंदी काव्य-पाठ प्रतियोगिता का आयोजन

 सैनिक स्कूल अमेठी में अंतर-सदनीय हिंदी काव्य-पाठ प्रतियोगिता का आयोजन



यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ 


सैनिक स्कूल अमेठी में दिनांक 12 सितंबर 2026 को अंतर-सदनीय हिंदी काव्य-पाठ प्रतियोगिता का  सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य कैडेट्स में हिंदी भाषा एवं साहित्य के प्रति अनुराग उत्पन्न करने के साथ-साथ उनके वाचन-कौशल, शुद्ध उच्चारण, स्वर-सामंजस्य, भावाभिव्यक्ति, आत्मविश्वास एवं मंचीय प्रस्तुति-कौशल का विकास करना था।


प्रतियोगिता में विद्यालय के विभिन्न सदनों के कैडेट्स ने उत्साह एवं आत्मविश्वास के साथ प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों ने अपनी-अपनी कविताओं का सस्वर, लयबद्ध एवं भावपूर्ण वाचन करते हुए श्रोताओं को प्रभावित किया। 


सदनवार परिणाम


🥇 प्रथम स्थान – तेजस सदन

🥈 द्वितीय स्थान – ज़ोजिल सदन

🥉 तृतीय स्थान – नौशेरा सदन


प्रतियोगिता में व्यक्तिगत स्तर पर उत्कृष्ट वाचन एवं प्रभावशाली अभिव्यक्ति के लिए निम्न कैडेट्स को सर्वश्रेष्ठ वक्ता के रूप में सम्मानित किया गया—


सर्वश्रेष्ठ वक्ता


🏆 प्रथम – कैडेट लाली

🏆 द्वितीय – कैडेट मयंक

🏆 तृतीय – कैडेट पार्थ तिवारी


इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल सतवीर सिंह द्वारा कैडेट्स का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी प्रतिभा एवं उत्कृष्ट प्रस्तुतियों की सराहना की। उन्होंने कैडेट्स को हिंदी भाषा एवं साहित्य के प्रति रुचि विकसित करने तथा अध्ययन, पठन-पाठन एवं रचनात्मक गतिविधियों में निरंतर सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया। उनके प्रेरणादायी संबोधन ने कैडेट्स में आत्मविश्वास, उत्साह एवं उत्कृष्टता की भावनाका संचार किया

कोई टिप्पणी नहीं