लखनऊ समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा किया गया सम्मानित
लखनऊ समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा किया गया सम्मानित
अदिती न्यूज श्री न्यूज 24 पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ रायबरेली
पत्रकार प्रवीण सैनी लखनऊ
आज भाजपा लखनऊ महानगर महिला मोर्चा की महानगर इकाई द्वारा इंदिरानगर के रघुवर मैरिज लॉन में पूर्व केंद्रीय मंत्री और देश की बहुप्रतिष्ठित नेता रही स्वर्गीय सुषमा स्वराज को समर्पित कार्य्रकम अयोजित किया गया जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सुषमा स्वराज अवार्ड से सम्मानित किया गया
कार्यक्रम का उद्घाटन निवर्तमान महापौर संयुक्ता भाटिया समाजसेवी बिंदु बोरा प्रदेश कार्यालय प्रभारी रामा सिंह ने द्वीप प्रज्वलित कर किया
इस मौके पर नि० महापौर संयुक्ता भाटिया ने लखनऊ के महिला स्वावलंबन और महिला सशक्तिकरण के लिए कार्य करने वाली पन्द्रह वरिष्ठ समाजसेवी महिलाओं को सुषमा स्वराज अवार्ड देकर सम्मानित किया
इस मौके पर महापौर संयुक्ता भाटिया ने संबोधित करते हुए कहा कि सुषमा स्वराज सरलता व सौम्यता की प्रतिमूर्ति थी। सुषमा स्वराज ने अपनी कर्मठ कार्यशैली से भारतीय राजनीति में एक अमिट छाप छोड़ी है राष्ट्र समाज और संगठन के प्रति उनका योगदान अविस्मरणीय है महापौर ने आगे कहा कि सुषमा जी एक प्रखर वक्ता थी भारतीय राजनीति में वह प्रथम महिला थी जो अपने दम पर राजनीति में आई और सबसे सर्वोत्तम पदों को सुशोभित किया जब वह बोलती थी तो विपक्ष वाले बगले झांकने लगते थे महापौर ने आगे बताया कि ट्विटर के माध्यम से विदेश में फसे भारतीय को जिस तरह से उन्होंने सहायता उपलब्ध कराई वह हम सभी के लिए प्रेरणादायी है उन्होंने भारत का सशक्त पक्ष विश्व के सामने रखा सुषमा जी समस्त राजनीति करने वाली महिलाओं की प्रेरणास्रोत है महापौर में कहा कि वह भाग्यशाली है कि उनको सुषमा जी के साथ भाजपा संगठन का कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ
इस मौके पर निवर्तमान महापौर संयुक्ता भाटिया एवं क्षेत्रीय विधायक गोपाल टंडन प्रदेश कार्यालय प्रभारी श्रीमती रमा सिंह अवध क्षेत्र उपाध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती साधना जग्गी महानगर अध्यक्ष महिला मोर्चा सीता नेगी महामंत्री महिला मोर्चा रीना चौरसिया महामंत्री अर्चना साहू नगर मंत्री अंशु मिश्रा मीडिया प्रभारी सुनीता पाण्डेय के साथ भाजपा की महिला मोर्चा की समस्त मण्डल अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी मौजूद रही
पूर्व मंत्री विधायक आशुतोष टंडन एवं निवर्तमान महापौर संयुक्ता भाटिया ने निम्न समाजसेवी महिलाओं को सुषमा स्वराज अवार्ड प्रदान किया
मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि सुमन रावत अर्चना सिंह बिंदु बोरा सुरेखा सुप्रिया भदौरिया सुनीता भटनागर प्रेमा डॉ रश्मि गुप्ता नम्रता पाठक डॉ विद्या बिंदु डॉ मंजू कालिया डॉ निधि चौबे वंदना सिंह डॉक्टर रूबी राज सिन्हा डॉ गीता राठौर रोमा मिश्रा को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया



Post a Comment