Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

हैंडपंप खराब: कैसे बुझेगी गर्मी में लोगों की प्यास

 हैंडपंप खराब: कैसे बुझेगी गर्मी में लोगों की प्यास




श्री न्यूज़ 24 दैनिक अदिति समाचार पत्र


बांकेगंज खीरी

संवाददाता रमेश कुमार चौहान


*बाॅकेगंज खीरी।* तपती गर्मी में पानी का संकट बढ़ने लगा है। ऐसे में इलाकाई लोगों को पानी के लिए दर- दर भटकना पड़ रहा है। गर्मी की दस्तक के साथ ही बांकेगंज ब्लाक  क्षेत्र में लगा मैन चौराहे पर हैंडपंप लगभग 1 हफ्ते से खराब है तमाम पंचायतों में आधे से ज्यादा हैंडपंप दगा दे गए है। 


जिससे आम जनमानस को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। कस्बे में आधे से ज्यादा हैंडपंप खराब पड़े हैं। जल निगम के कर्मचारियों ने इन खराब हैंडपंपों की ठीक कराने की जहमत नहीं उठाई है। 


इससे ग्रामीण इलाकों के साथ ही मुख्य बाजार में भी लोगों को पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। बांकेगंज ब्लाक के निकट कस्बा स्थित चौराहे पर लगा हैंडपंप करीब एक हफ्ते से खराब पड़ा है। जिससे राहगीरों और दुकान दारों के लिए पीने के लिए पानी की समस्या बनी हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं