Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

तेदुआ के हमले से मासूम बच्चा की मौत

 तेदुआ के हमले से मासूम बच्चा की मौत



आज पलिया क्षेत्र के ग्राम देवीपुर में एक चार साल‌ के मासूम‌ को बाघ ने अपना निवाला बना लिया। जानकारी के अनुसार थारू जनजाति का राधे देवीपुर गांव निवासी जगदेव सिंह के  फार्म रहता था। आज बुधवार को राधे अपनी पत्नी के साथ जगदेव सिंह के खेत में गन्ना छील रहा था। अपने चार वर्षीय बेटे आरध्यम को खेत की मेड़ पर बैठा दिया। इसी बीच अचानक टाइगर आ गया और मासूम पर हमला कर दिया। मौके पर मौजूद तमाम मजदूरों ने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिससे टाइगर बच्चे को छोड़कर भाग गया। लेकिन टाइगर बच्चे का सिर खा गया, जिससे उसकी‌ मौके पर ही मौत हो गयी। बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम और गांव में दहशत व्याप्त है। घट‌ना की जानकारी होते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गयी है। रेंजर विनय कुमार ने बताया कि घटना बहुत ही दर्दनाक हुई है। फिलहाल हमारी टीम ने गश्ती शुरू कर दी है और टाइगर को‌ पकड़ने के लिए पिंजरे की व्यवस्था की जा रही है।


*अदिति न्यूज़ श्री न्यूज़ 24*

*जिला ब्यूरो गणेश सिंह*

कोई टिप्पणी नहीं