अखंड राजपुताना सेवासंघ की ऐतिहासिक बैठक जैसलमेर में सम्पन्न
अखंड राजपुताना सेवासंघ की ऐतिहासिक बैठक जैसलमेर में सम्पन्न
जैसलमेर
अखंड राजपुताना सेवासंघ की एक महत्वपूर्ण, ऐतिहासिक एवं दूरदर्शी बैठक दिनांक 21 जनवरी 2026 को राजस्थान के ऐतिहासिक नगर जैसलमेर स्थित रमाडा होटल में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर आर. पी. सिंह दुर्गवंश ने की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य राजपूताना बिज़नेस समिट की पूर्व तैयारियों, रूपरेखा और संगठनात्मक विस्तार पर व्यापक चर्चा करना रहा।इस बैठक में राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक एवं औद्योगिक क्षेत्र के अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की। प्रमुख रूप से—
स्थानीय विधायक छोटूसिंह भाटी (जैसलमेर)
जैसलमेर राजघराने के प्रतिनिधि ठाकुर विक्रम सिंह
प्रचार ग्रुप के चेयरमैन जितेन्द्र सिंह शेखावत एम.आर.एस. ग्रुप के चेयरमैन मेघराज सिंह रायल पूर्व वरिष्ठ आईएएस राजेन्द्र सिंह शेखावत
संगठन के विभिन्न प्रदेश अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं गणमान्य सदस्य
की सक्रिय सहभागिता रही।
राजपुताना बिजनेस सम्मिट 2026 : स्थान व तिथि का ऐतिहासिक निर्णय
राजपुताना बिजनेस सम्मिट 2026 का भव्य आयोजन
21 अगस्त से 23 अगस्त 2026 (तीन दिन, दो रात्रि)
लक्ष्मी निवास पैलेस, बीकानेर में किया जाएगा।यह सम्मेलन केवल एक व्यापारिक आयोजन नहीं, बल्कि राजपुताना समाज के आर्थिक सशक्तिकरण, उद्यमिता और सामूहिक पहचान को सुदृढ़ करने की दिशा में एक निर्णायक कदम होगा।
बैठक के दौरान संगठन को मजबूत करने और भविष्य की दिशा तय करने हेतु कई दूरगामी निर्णय लिए गए—1.स्टार्टअप एवं नवोद्यमियों को वित्तीय सहयोग उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक पृथक सोसायटी के गठन पर सहमति।2.राजपुताना बिजनेस सम्मिट 2026 के सफल आयोजन हेतु आयोजन समिति एवं कार्यकारी टीम के गठन का निर्णय।3.संगठनात्मक विस्तार के अंतर्गत महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ, जिनमें प्रमुख रूप से घेवर सिंह सोलंकी – प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रभारी, मारवाड़ संभाग
श्याम सिंह भाटी – जिलाध्यक्ष, जैसलमेरआनंद सिंह – जिलाध्यक्ष, बीकानेरविक्रम सिंह – जिलाध्यक्ष, जालौर छोटूसिंह भाटी – जिला संरक्षक, जैसलमेर ठाकुर विक्रम सिंह भाटी – जिला संरक्षक, जैसलमेर उपेन्द्र सिंह राठौड़ मीडिया प्रभारी, मारवाड़ संभाग जोगिंदर सिंह चौहान – संरक्षक, मारवाड़ संभाग यशवर्धन राणावत – सीओओ, राजपुताना बिजनेस सम्मिट 2026 सहित अन्य पदाधिकारियों की नियुक्ति।4.उपरोक्त सभी विषयों को राजपुताना बिजनेस सम्मिट 2026 के औपचारिक एजेंडा में सम्मिलित करने पर सहमति।5.राजपूताना बिज़नेस डायरेक्टरी के इस वर्ष प्रकाशन का निर्णय, जिसमें संगठन से जुड़े राजपूत उद्यमियों एवं व्यवसायियों का विस्तृत विवरण सम्मिलित होगा। यह डायरेक्टरी नेटवर्किंग, सहयोग और सामूहिक आर्थिक पहचान को मजबूती प्रदान करने हेतु एक विश्वसनीय संदर्भ के रूप में कार्य करेगी।अखंड राजपुताना सेवा संघ एक समर्पित सामाजिक संगठन है, जो राजपुताना समाज के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक उत्थान हेतु निरंतर सक्रिय है। संगठन के प्रमुख उद्देश्य हैं—समाज को एकजुट करना एवं समस्याओं का समाधान
शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आर्थिक विकास में योगदान राजपुताना संस्कृति और परंपराओं का संरक्षण समाज सेवा एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका वर्तमान में संगठन महाराष्ट्र, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, झारखंड, पश्चिम बंगाल सहित अनेक राज्यों में सक्रिय है।

Post a Comment