ग्राम सभा यूसुफनगर में किसान की 50 वर्ष पुरानी नाली जबरन बंद कराने का आरोप, प्रधान व पुलिस पर मिलीभगत का आरोप
ग्राम सभा यूसुफनगर में किसान की 50 वर्ष पुरानी नाली जबरन बंद कराने का आरोप, प्रधान व पुलिस पर मिलीभगत का आरोप
अमेठी।
तिलोई तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा यूसुफनगर में एक किसान की लगभग 50 वर्ष पुरानी नाली को जबरन बंद कराने का मामला सामने आया है। पीड़ित किसान ने ग्राम प्रधान और थाना इन्हौना में तैनात एक दरोगा पर मिलीभगत कर नाली बंद कराने का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार पूरे पवार निवासी हसनैन खान के घर से निकलने वाले पानी की निकासी के लिए लगभग 50 वर्ष पुरानी नाली बनी हुई थी। आरोप है कि ग्राम प्रधान और थाना इन्हौना में तैनात मिश्रा दरोगा की मौजूदगी में उस नाली को जबरन मिट्टी डलवाकर बंद करा दिया गया।
पीड़ित किसान का कहना है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो पुलिस उन्हें थाना इन्हौना ले गई, जहां करीब एक घंटे तक उन्हें लॉकअप में बैठाकर समझौता करने का दबाव बनाया गया। किसान का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें चेतावनी दी कि यदि समझौता नहीं किया तो उनके खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया जाएगा।
इस मामले को लेकर पीड़ित किसान ने क्षेत्राधिकारी तिलोई से भी शिकायत की है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक किसान को किसी प्रकार की राहत या न्याय नहीं मिल सका है।
अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और पीड़ित किसान को कब तक न्याय मिल पाता है।
रिपोर्ट:
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद के साथ।

Post a Comment