जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्रामीणों को नही मिल रहा पीने का पानी
जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्रामीणों को नही मिल रहा पीने का पानी
मयंक गुप्ता
श्री न्यूज24/अदिति न्यूज
पलिया नगर के पलिया देहात में चार दिनों से ग्रामवासी पीने के पानी के लिए तरस रहे है
ताजा मामला पलिया देहात का बताया जा रहा है जहाँ ग्राम वासियों को पीने के लिए जल नहीं मिल पा रहा है
जहां एक तरफ सरकार हर घर नल योजना के अंतर्गत जल उपलब्ध करवा रही है वही दूसरी और अधिकारियों की कमी के चलते ग्राम वासी परेशान है| जिसके बाद पलिया देहात के ग्रामीणों ने प्रधान प्रत्याशी रामनिवास को फ़ोन करके पीने के पानी की समस्या बताई रामनिवास द्वारा समाजसेवी अमरजीत मौर्य सत्येंद्र पांडे ने ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए पलिया नगर पालिका से एक भरा हुआ पानी के टैंकर की व्यवस्था कराई, जिससे की ग्रामीणों को पानी उपलब्ध कराया गया
पानी से भरे टैंकर से पानी पाकर ग्रामीणों ने बहुत सराहना की और ग्रामीणों में खुशी की लहर दिखती नजर आई |
क्या ऐसे ही जन समस्याओं का हल ग्रामीणों को खुद ढूंढना होगा या आने वाले समय में अधिकारी इसकी सुध ले पाएंगे

Post a Comment