Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

अमेठी: पत्रकार पर अवैध वसूली और फर्जी मुकदमे में फंसाने का आरोप, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार

अमेठी: पत्रकार पर अवैध वसूली और फर्जी मुकदमे में फंसाने का आरोप, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार!



अमेठी, तिलोई: जनपद अमेठी की तहसील तिलोई के थाना सुल्तानगंज क्षेत्र के मौजा सातन पुरवा गाड़ी मौहकम में एक व्यक्ति ने खुद को प्रताड़ित किए जाने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि वह मानसिक रूप से इतना परेशान हो चुका है कि उसे जान देने तक का विचार आने लगा है।

मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित रिजवान पुत्र अनवर, छोटन पुत्र शौकत और अंसार पुत्र नियमगढ़ी मूल निवासी बताए जा रहे हैं। पीड़ितों का आरोप है कि क्षेत्र के एक पत्रकार रवि दीक्षित द्वारा उनसे अवैध वसूली की जा रही है। उनका कहना है कि कभी 5000 रुपये तो कभी 10,000 रुपये की मांग की जाती है। आरोप है कि वाहन किस्त और अन्य मामलों के नाम पर भी उनसे पैसे लिए जाते हैं।

पीड़ितों का यह भी आरोप है कि पैसे न देने पर उन्हें फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जाती है। इस कारण वे लगातार भय और मानसिक तनाव में जी रहे हैं। पीड़ितों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है।

इस मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

फिलहाल पुलिस या प्रशासन की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

कोई टिप्पणी नहीं