Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

वीडियो की जानकारी लेने पर पत्रकार को धमकी, थानाध्यक्ष पर अभद्रता का आरोप

वीडियो की जानकारी लेने पर पत्रकार को धमकी, थानाध्यक्ष पर अभद्रता का आरोप



सुल्तानपुर। बल्दीराय थाना क्षेत्र में एक युवक को कथित रूप से कई घंटों से पुलिस हिरासत में बैठाए जाने के मामले में अब नया विवाद खड़ा हो गया है। मामले की जानकारी लेने पहुंचे पत्रकार को ही थानाध्यक्ष नारद मुनि द्वारा धमकाने और अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगा है। इस घटना के बाद पत्रकार ने पुलिस अधीक्षक से हस्तक्षेप की मांग की है।


जानकारी के अनुसार, बल्दीराय क्षेत्र में युवक गुलशन को 9 मार्च से पुलिस द्वारा हिरासत में बैठाए रखने का आरोप सामने आया था। युवक की मां ने एक वीडियो जारी कर प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई थी। इसी वायरल वीडियो के संबंध में जानकारी लेने के लिए पत्रकार अनिल कुमार ने बल्दीराय थाने के थानाध्यक्ष नारद मुनि को फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ।


इसके बाद पत्रकार ने क्षेत्राधिकारी बल्दीराय आशुतोष कुमार से फोन पर बात कर मामले की जानकारी ली। पत्रकार का आरोप है कि इसके कुछ ही देर बाद बल्दीराय थानाध्यक्ष नारद मुनि का फोन आया, जिसमें उन्होंने पत्रकार से अभद्र भाषा में बात की और फर्जी मामले में फंसाने की धमकी दी।


पत्रकार अनिल कुमार का कहना है कि वह केवल वायरल वीडियो और युवक की हिरासत से जुड़े मामले की जानकारी लेने के लिए फोन कर रहे थे, लेकिन इसके बावजूद उन्हें धमकाया गया। उन्होंने इस पूरे प्रकरण को गंभीर बताते हुए पुलिस अधीक्षक से मामले में हस्तक्षेप की मांग की है।


पत्रकार ने कहा कि यदि उनके खिलाफ किसी प्रकार की कार्रवाई या कोई अप्रिय घटना होती है तो इसके लिए थानाध्यक्ष नारद मुनि जिम्मेदार होंगे।श्री न्यूज़ 24सुल्तानपुर से वियूरो चीफ शेष कुमार सिंह की रिपोर्ट

कोई टिप्पणी नहीं