अज्ञात वाहन से हुआ एक्सीडेंट एक का पैर टूटा दूसरा गम्भीर रूप से घायल
अज्ञात वाहन से हुआ एक्सीडेंट एक का पैर टूटा दूसरा गम्भीर रूप से घायल
श्री न्यूज 24 से मण्डल रिपोर्टर चन्दन सोनी लखनऊ मण्डल लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी में निघासन थाने के पलिया निघासन हाइवे रोड पर खैरहनी गांव के पास एक दर्दनाक एक्सीडेंट हुआ है। एक अज्ञात वाहन ने मोटर साइकिल (UP 31AH6139) को टक्कर मार दी, जिसमें दो लोग घायल हो गए।
घायलों की पहचान सूरज गिरी पुत्र शालिक राम गिरी और दिलीप चौहान पुत्र लेखराम चौहान के रूप में हुई है, जो सुक्कन पुरवा के रहने वाले हैं। दिलीप चौहान का पैर टूट गया है, जबकि सूरज गिरी की हालत नाजुक है।
मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने 108 और 112 को फोन किया, जिसके बाद घायलों को CHC निघासन भेजा गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है
CHC निघासन से घायल सूरज गिरी की हालत नाजुक देखते CHC निघासन के डॉक्टरो ने लखीमपुर के लिए रेफर कर दिया



Post a Comment