Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

महा-धमाका: शराब माफियाओं के 'अड्डे' पर आबकारी विभाग व पुलिस विभाग का सर्जिकल स्ट्राइक! धू-धू कर जला 200 किलो लहन, व 20 लीटर कच्ची शराब बरामद एक अभियुक्त दर्ज इलाके में मचा हड़कंप

पुलिस विभाग का सर्जिकल स्ट्राइक! धू-धू कर जला 200 किलो लहन, व 20 लीटर कच्ची शराब बरामद एक अभियुक्त दर्ज इलाके में मचा हड़कंप



 श्री न्यूज 24 अदिति न्यूज से मण्डल रिपोर्टर चन्दन सोनी लखनऊ मण्डल लखीमपुर खीरी 


लखीमपुर खीरी निघासन की धरती पर अवैध शराब के सौदागरों की अब खैर नहीं! आबकारी आयुक्त के सख्त तेवरों और 'ज़ीरो टॉलरेंस' के हंटर ने आज शराब माफियाओं की कमर तोड़ दी है। संयुक्त आबकारी आयुक्त 

(लखनऊ) के कड़े पर्यवेक्षण और उप आबकारी आयुक्त (लखनऊ प्रभार) व जिला आबकारी अधिकारी (खीरी) के जांबाज नेतृत्व में आज आबकारी टीम व पुलिस विभाग ने मौत के सौदागरों के गढ़ में घुसकर तबाही मचा दी।



 गांव-गांव बिछाया जाल, थर-थर कांपे माफिया


आज दिनांक 03 अप्रैल 2026 को जब पूरी दुनिया अपनी रफ्तार में थी, तभी आबकारी विभाग व पुलिस विभाग की विशेष टीम ने कोतवाली निघासन के ग्राम अदलाबाद और झंडी में अचानक धावा बोल दिया। टीम की गाड़ियों का सायरन सुनते ही अवैध शराब बनाने वालों में भगदड़ मच गई। कोई झाड़ियों की ओर भागा तो कोई खेतों में छिपने की कोशिश करने लगा, लेकिन आबकारी विभाग व पुलिस विभाग की 'ईगल आई' (पैनी नजर) से कोई नहीं बच सका।


 मौके पर ही 'पाताल' से निकाला 200 किलो लहन


आबकारी निघासन पुलिस ने दबिश के दौरान टीम ने जमीन के भीतर और झाड़ियों में छिपाकर रखा गया 200 किलो लहन बरामद किया। अधिकारियों ने बिना देर किए, मौके पर ही इस 'जहरीले जखीरे' को नष्ट कर दिया। लहन के नष्ट होते ही अवैध धंधेबाजों के अरमानों पर पानी फिर गया। छापेमारी में 20 लीटर तैयार अवैध कच्ची शराब भी बरामद की गई, जिसे विभाग ने अपने कब्जे में ले लिया है।


कानून का शिकंजा: एक और अभियोग दर्ज


आबकारी विभाग व पुलिस विभाग ने साफ कर दिया है कि यह तो बस शुरुआत है। इस छापेमारी के दौरान आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत 01 कड़ा अभियोग (FIR) पंजीकृत किया गया है। विभाग के इस एक्शन से पूरे जनपद के शराब माफियाओं में खलबली मच गई है।


 बख्शा नहीं जाएगा कोई भी अपराधी


अधिकारियों ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि कोई भी अवैध शराब के निर्माण या बिक्री में लिप्त पाया गया, तो उसका हश्र जेल की सलाखें होंगी। मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप यूपी को 'नशा मुक्त' बनाने का अभियान अब अपने पूरे शबाब पर है

कोई टिप्पणी नहीं