Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

रामगंज में युवक पर ईंट से हमला, सिर फूटा; अस्पताल में भर्ती

रामगंज में युवक पर ईंट से हमला, सिर फूटा; अस्पताल में भर्ती


 अमेठी अमेठी जनपद के रामगंज थाना क्षेत्र स्थित नवदुर्गा चौराहे पर दो पक्षों के बीच हुए विवाद में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक के सिर में गहरी चोट आने के बाद उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।शुक्रवार देर रात करीब 9 बजे मिली जानकारी के अनुसार विवाद की शुरुआत मामूली कहासुनी से हुई थी, लेकिन देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि विवाद के दौरान युवक पर ईंट से हमला किया गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई।स्थानीय लोगों की सूचना पर Ramganj Police मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा।थाना अध्यक्ष रामराज कुशवाहा ने बताया कि दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया गया है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पीड़ित पक्ष से तहरीर मिलने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।पुलिस अधिकारियों के अनुसार विवाद की वास्तविक वजह और मारपीट के कारणों का पता लगाने के लिए दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य बताई जा रही है और पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ

कोई टिप्पणी नहीं