Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

बकरीद पर शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील

बकरीद पर शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील


अमेठी

अमेठी कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिला स्तरीय पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी संजय चौहान ने की, जबकि पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।बैठक में जिलाधिकारी ने सभी धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों एवं शांति समिति के सदस्यों से आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी नई परंपरा की शुरुआत न की जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी न हो तथा कुर्बानी खुले स्थानों पर न दी जाए।डीएम ने नगर पालिका, नगर पंचायत एवं ग्राम पंचायत अधिकारियों को त्योहार के दौरान साफ-सफाई, पेयजल और विद्युत व्यवस्था सुचारु रखने के निर्देश दिए। साथ ही स्वास्थ्य विभाग को अस्पतालों में एंबुलेंस, डॉक्टरों और आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा।पुलिस अधीक्षक ने सोशल मीडिया पर भ्रामक फोटो एवं वीडियो साझा न करने की अपील करते हुए चेतावनी दी कि माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कुर्बानी के फोटो या वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड न किए जाएं तथा अफवाह फैलाने वालों पर प्रशासन की विशेष नजर रहेगी।बैठक में अधिकारियों ने निर्देश दिए कि कुर्बानी के बाद अवशेषों का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण कराया जाए तथा सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैलने पाए। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को त्योहार के दौरान लगातार भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।अंत में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जनपदवासियों को बकरीद की शुभकामनाएं देते हुए शांति, सौहार्द और परंपरागत तरीके से त्योहार मनाने की अपील की।


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ

कोई टिप्पणी नहीं