Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

धर्मकांटे पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने से चौकीदार की मौत

धर्मकांटे पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने से चौकीदार की मौत


अमेठी



जामों थाना क्षेत्र के सम्भाई चौराहा के पास स्थित एक धर्मकांटे पर शुक्रवार रात दर्दनाक हादसे में चौकीदार की मौत हो गई। मृतक की पहचान सम्भाई नौडड निवासी 36 वर्षीय सर्वेश उर्फ पिंटू पुत्र श्रीराम के रूप में हुई है। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया।जानकारी के अनुसार सर्वेश उर्फ पिंटू धर्मकांटे पर चौकीदार के रूप में कार्य करता था। रात में ड्यूटी के दौरान वहां खड़े एक ट्रक को चालक पीछे कर रहा था। अंधेरा और पर्याप्त रोशनी न होने के कारण चालक को पीछे मौजूद सर्वेश दिखाई नहीं दिया और वह ट्रक की चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। जामों थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में लेते हुए फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।स्थानीय लोगों का कहना है कि धर्मकांटे पर सुरक्षा और प्रकाश व्यवस्था की पर्याप्त व्यवस्था न होने से हादसों की आशंका बनी रहती है। थाना प्रभारी विनोद सिंह ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ

कोई टिप्पणी नहीं