Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

अमेठी में बिजली संकट पर सांसद ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

अमेठी में बिजली संकट पर सांसद ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र


अमेठी । भीषण गर्मी के बीच अमेठी जनपद में लगातार हो रही बिजली कटौती को लेकर सांसद किशोरी लाल शर्मा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर शीघ्र समाधान की मांग की है।सांसद ने अपने पत्र में कहा है कि पिछले कई दिनों से क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति लगातार बाधित चल रही है, जिससे किसानों, विद्यार्थियों, व्यापारियों एवं आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि रात के समय बार-बार बिजली कटने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है और उमस भरी गर्मी में छोटे बच्चों, बुजुर्गों एवं मरीजों की कठिनाइयां बढ़ गई हैं।पत्र में सांसद ने यह भी उल्लेख किया कि बिजली संकट के कारण किसानों की सिंचाई व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही है, जिससे खेती-किसानी पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। वहीं व्यापारिक गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं।सांसद ने मुख्यमंत्री से मामले में तत्काल हस्तक्षेप करते हुए विद्युत व्यवस्था में सुधार कराने तथा निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की है, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके।


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ

कोई टिप्पणी नहीं