Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

भक्ति, संस्कार और श्रद्धा से सराबोर हुआ भागवत कथा का छठा दिन

भक्ति, संस्कार और श्रद्धा से सराबोर हुआ भागवत कथा का छठा दिन


पूर्व सांसद विनय कटियार एवं राज्यमंत्री राजा मयंकेश्वर शरण सिंह ने लिया व्यास पीठ का आशीर्वाद

तिलोई,अमेठी विकासखंड सिंहपुर क्षेत्र के पेड़रिया गांव में एडवोकेट सुरेश सिंह के आवास पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा स्थल पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं द्वारा गाए गए मंगल गीतों और भक्ति भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। कथा पंडाल को आकर्षक फूलों, रंग-बिरंगी रोशनी एवं धार्मिक झांकियों से सजाया गया था, जिसने कार्यक्रम की भव्यता को और अधिक बढ़ा दिया।अंतरराष्ट्रीय कथावाचक इंद्रेश कौशिक जी महाराज ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, गोपी प्रेम, उद्धव प्रसंग तथा भक्ति के महत्व का अत्यंत मार्मिक वर्णन किया। *कथा के दौरान उन्होंने संत कबीर के प्रसिद्ध दोहे “प्रेम गली अति सांकरी, तामें दो न समाय* ” का उल्लेख करते हुए कहा कि सच्चे प्रेम और भक्ति के मार्ग में अहंकार का कोई स्थान नहीं होता। जब तक मनुष्य अपने भीतर के अभिमान को समाप्त नहीं करता, तब तक वह ईश्वर की कृपा को प्राप्त नहीं कर सकता। उनके इस संदेश ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।कथा के दौरान “राधे-राधे” और “जय श्रीकृष्ण” के जयघोष से पूरा पंडाल गूंज उठा। श्रद्धालु भक्ति रस में डूबकर झूमते नजर आए। कार्यक्रम में पूर्व सांसद विनय कटियार एवं उत्तर प्रदेश सरकार के शिक्षा राज्य मंत्री राजा मयंकेश्वर शरण सिंह भी कथा में पहुंचे। दोनों अतिथियों ने व्यास पीठ पर पहुंचकर कथा वाचक महाराज का आशीर्वाद लिया तथा आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में संस्कार, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करते हैं।इस अवसर पर भगवान भोलेनाथ बाबा बैजनाथ के अनन्य भक्त एवं कथा आयोजक एडवोकेट सुरेश सिंह ने कथा वाचक महाराज को दक्षिणा स्वरूप किआ कार भेंट कर अपनी श्रद्धा व्यक्त की। श्रद्धालुओं ने इसे गुरु और शिष्य परंपरा के प्रति सम्मान एवं सनातन संस्कृति के प्रति आस्था का प्रतीक बताया।

आयोजक एडवोकेट सुरेश सिंह ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा का अभी एक दिन और शेष है, जिसमें विशाल पूर्णाहुति एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कथा समापन के निकट पहुंचने के साथ ही पूरे पड़रिया गांव में भक्ति और उत्सव का अद्भुत वातावरण बना हुआ है। श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण का पुण्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं।


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ

कोई टिप्पणी नहीं