चोरी की बाइक व मोबाइल के साथ अंतरजनपदीय चोर गिरफ्तार
चोरी की बाइक व मोबाइल के साथ अंतरजनपदीय चोर गिरफ्तार
अमेठी । रामगंज पुलिस ने “ऑपरेशन चक्रव्यूह” अभियान के तहत चोरी की मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन के साथ एक शातिर अंतरजनपदीय अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन में रामगंज पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान अम्बेश तिवारी उर्फ राज तिवारी निवासी शाहगंज, जौनपुर को पकड़ा गया। आरोपी हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक नंबर UP 50 DF 8392 के कागजात नहीं दिखा सका। तलाशी में उसके पास से एक सैमसंग मोबाइल फोन भी बरामद हुआ।
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने करीब एक माह पूर्व आजमगढ़ में एक घर के बाहर खड़ी चाभी लगी बाइक और उस पर रखा मोबाइल चोरी किया था। पुलिस ने बरामद बाइक और मोबाइल को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 2(30) व 317(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ आजमगढ़, जौनपुर, प्रतापगढ़, सुलतानपुर और अम्बेडकरनगर में चोरी, आर्म्स एक्ट सहित कुल सात आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ

Post a Comment