Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

03 से 05 जुलाई तक लखनऊ में आयोजित होगा उत्तर प्रदेश आम महोत्सव-2026, अमेठी के बागवानों से सहभागिता की अपील।

 03 से 05 जुलाई तक लखनऊ में आयोजित होगा उत्तर प्रदेश आम महोत्सव-2026, अमेठी के बागवानों से सहभागिता की अपील।



अमेठी। जिला उद्यान अधिकारी रणविजय सिंह ने जनपद के समस्त कृषकों, आम उत्पादकों, प्रसंस्करणकर्ताओं एवं पौधशाला स्वामियों को सूचित किया है कि उत्तर प्रदेश आम महोत्सव-2026 का आयोजन आगामी 03 से 05 जुलाई 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमतीनगर, लखनऊ में किया जाएगा। जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि महोत्सव में आम उत्पादक कृषक अपनी विभिन्न प्रजातियों के आमों का प्रदर्शन कर सकते हैं। प्रत्येक प्रदर्श के लिए 1 किलोग्राम आम अथवा 5 आम निर्धारित किए गए हैं। ऐसे कृषक जो स्वयं महोत्सव में उपस्थित नहीं हो सकेंगे, वे अपने प्रदर्श 01 जुलाई 2026 को अपराह्न 3 बजे तक जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय, अमेठी में उपलब्ध करा सकते हैं, जहां से उन्हें महोत्सव स्थल तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि महोत्सव में बागवानों एवं पौधशाला स्वामियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन एवं विक्रय हेतु स्टॉल लगाने की भी सुविधा प्रदान की जाएगी। इसके माध्यम से कृषकों को अपने उत्पादों के विपणन का बेहतर अवसर प्राप्त होगा। जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि प्रदर्शनी के दौरान आम की विभिन्न उन्नत प्रजातियों, आम उत्पादन में हो रहे नवाचारों, विपणन तकनीकों, प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां कृषि एवं उद्यान विशेषज्ञों तथा वैज्ञानिकों द्वारा प्रदान की जाएंगी। इससे किसानों को आधुनिक तकनीकों की जानकारी प्राप्त होगी और आम उत्पादन को अधिक लाभकारी बनाने में सहायता मिलेगी। उन्होंने जनपद के अधिकाधिक कृषकों, बागवानों एवं संबंधित उद्यमियों से उत्तर प्रदेश आम महोत्सव-2026 में सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है, ताकि वे नवीन तकनीकों, बाजार संभावनाओं तथा उद्यानिकी क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों का लाभ उठा सकें।


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ

कोई टिप्पणी नहीं