आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के द्वारा मिली मौसम की जानकारी
आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के द्वारा मिली मौसम की जानकारी
श्री न्यूज़ 24 से अयोध्या मंडल ब्यूरो चीफ शुकुल बाजार अमेठी से रामधनी शुक्ला
मंडल अयोध्या के कुमारगंज से बड़ी खबरदक्षिण पश्चिम मानसून आज, 01 जुलाई 2026 को आगे बढ़ते हुए उत्तर अरब सागर के कुछ और भागों, गुजरात, दमन एवं दीव के सम्पूर्ण क्षेत्र, मध्य प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश के कुछ और भागों, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश एवं लद्दाख के शेष भागों, जम्मू-कश्मीर के सम्पूर्ण क्षेत्र तथा हरियाणा एवं पंजाब के कुछ भागों में पहुँच गया है।
01 जुलाई 2026 की स्थिति के अनुसार, मानसून की उत्तरी सीमा (Northern Limit of Monsoon - NLM) 22°उ.अ./60°पू.दे., 22°उ.अ./65°पू.दे., पोरबंदर, वल्लभ विद्यानगर, शाजापुर, नौगांव, मिर्जापुर, आज़मगढ़, अयोध्या, बदायूं, मेरठ, करनाल, गुरदासपुर तथा 32.8°उ.अ./73°पू.दे. से होकर गुजरती है।
अनुकूल परिस्थितियाँ अगले 2 दिनों के दौरान उत्तर अरब सागर, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, पंजाब तथा राजस्थान के कुछ और भागों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए बनी हुई हैं।

Post a Comment