Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

अमेठी में 65 शस्त्र लाइसेंसधारियों पर कार्रवाई की तैयारी, हाईकोर्ट के निर्देश पर होगी समीक्षा

अमेठी में 65 शस्त्र लाइसेंसधारियों पर कार्रवाई की तैयारी, हाईकोर्ट के निर्देश पर होगी समीक्षा


सुनील चौरसिया डिप्टी ब्यूरो मंडल अयोध्या

अमेठी में आपराधिक मामलों में नामजद शस्त्र लाइसेंसधारियों पर प्रशासन सख्ती की तैयारी में है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में जिला प्रशासन ने ऐसे 65 शस्त्र लाइसेंसधारियों की पहचान की है, जिनके खिलाफ दो या उससे अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। अब इन सभी मामलों की अलग-अलग समीक्षा कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी संजय चौहान ने पुलिस विभाग से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। पुलिस आंकड़ों के अनुसार जिले में करीब 10,500 शस्त्र लाइसेंस जारी हैं, जिनमें से 65 लाइसेंसधारी ऐसे पाए गए हैं जिन पर एक से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। प्रशासन अब इन मामलों की प्रकृति और गंभीरता का परीक्षण करेगा।

थाना क्षेत्रवार आंकड़ों में सबसे अधिक 12 मामले जगदीशपुर थाना क्षेत्र से सामने आए हैं। इसके बाद कमरौली और भाले सुल्तानगंज में 8-8, मुंशीगंज में 7 तथा संग्रामपुर में 6 लाइसेंसधारी चिन्हित किए गए हैं। फुरसतगंज, शिवरतनगंज और जायस में 4-4, बाजारशुकुल और मोहनगंज में 3-3, जामो और मुसाफिरखाना में 2-2 तथा अमेठी और पीपरपुर में 1-1 मामला दर्ज पाया गया है। वहीं गौरीगंज, रामगंज और इन्हौना थाना क्षेत्रों में ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया।

सूत्रों के अनुसार चिन्हित सूची में कुछ प्रभावशाली लोगों के नाम भी शामिल हैं। आरोप है कि उनके खिलाफ मुकदमे लंबित होने के बावजूद शस्त्र लाइसेंस जारी किए गए थे। हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी के बाद अब इन मामलों की दोबारा जांच की जा रही है।

जिलाधिकारी संजय चौहान ने कहा कि पुलिस विभाग से रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद प्रत्येक मामले की अलग-अलग समीक्षा की जाएगी। यदि जांच में यह पाया जाता है कि दर्ज मुकदमों की प्रकृति शस्त्र लाइसेंस की शर्तों और नियमों के विपरीत है, तो संबंधित लाइसेंस निरस्त किए जा सकते हैं। प्रशासन का कहना है कि पूरी प्रक्रिया कानून के अनुसार और तथ्यों के आधार पर पूरी की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं