विश्व पर्यावरण दिवस समारोह
विश्व पर्यावरण दिवस समारोह
----------------------------------
कनोडिया सेम प्राइवेट लिमिटेड और सोसाइटी फॉर एनिमल हेल्थ एग्रीकल्चर साइंस एंड ह्यूमेनिटी द्वारा संयुक्त रूप से उद्यान विभाग के सहयोग से विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कनोडिया सेम प्राइवेट लिमिटेड के परिसर में एक वृक्षारोपण अभियान चलाया गया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में कनोडिया सेम प्राइवेट लिमिटेड के श्री आनंद गौतम प्लांट हेड और विशिष्ट अतिथि श्री अनिल सिंह बीज विक्री केंद्र प्रभारी अमेठी और श्री चंद्र पाल यादव समन्यवक साहस, तथा सामाजिक कार्यकर्ता श्री एस.पी. सिंह उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी ने पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए 'धरती बचाओ, पेड़ बचाओ और जीवन बचाओ' का संकल्प लिया। 5000 पौधे का लक्ष्य गांवों में लगाने का संस्था ने रखा है।जमीन को देखकर पेड़ लगाए जाएंगे और आज कांजी, नीम, आम और जामुन के पेड़ लगाए गये।
इस आयोजन ने सभी को प्रेरित किया कि हम सभी मिलकर पर्यावरण की रक्षा करें और इसे सुरक्षित रखने के लिए कठोर प्रयास करें।इस अवसर पर अंकित सेफ्टी विभाग, सुरेश सिंह सिक्योरिटी सुपरवाइज़र कनोडिया सेम प्राइवेट लिमिटेड , राजबहदुर पौधशाला रामगंज,विजय पौधशाला भादर, उमेश ,संजय यादव सहित कार्यक्रम में अन्य कर्मचारी शामिल हुए।
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी को साथ

Post a Comment