लखीमपुर खीरी: मझगई रेंज में "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत हुआ भव्य
लखीमपुर खीरी: मझगई रेंज में "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत हुआ भव्य
वृक्षारोपणलखीमपुर खीरी (मझगई रेंज): विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर वन विभाग की मझगई रेंज के अंतर्गत बीट नोनिया जंगल के किनारे स्थित टांडा गांव के पास एक विशाल वृक्षारोपण महाअभियान की शुरुआत की गई।
Lइस बार पर्यावरण दिवस को बेहद खास बनाते हुए सरकार के महत्वाकांक्षी अभियान "एक पेड़ मां के नाम" के तहत भारी संख्या में पौधों का रोपण किया गया इस महाअभियान में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों और वन विभाग के अधिकारियों ने एकजुट होकर अपनी धरती को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व प्रधान विजय सिंह, दिलेर सिंह और चन्दन सोनी , धीर सिंह, चितर सिंह भी मौजूद रहे। वन विभाग की और से वन दरोगा राम, वन दरोगा नागेन्द्र जायसवाल, वाचर विनोद कुमार, वाचर सोनी सिंह, वाचर श्री प्रकाश यादव और वाचर चुन्ना सहित समस्त ग्रामवासियों और वन कर्मियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पौधे रोपे
पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया
वृक्षारोपण के दौरान वन दरोगा नागेन्द्र जायसवाल ने उपस्थित ग्रामीणों को पर्यावरण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी उन्होंने बताया कि पेड़ पौधे न सिर्फ हमें ऑक्सीजन देते हैं, बल्कि ग्लोबल वार्मिंग जैसी गंभीर समस्याओं से भी हमारी रक्षा करते हैं। उन्होंने सभी से रोपे गए पौधों की अपनी मां की तरह देखभाल करने और उन्हें सुरक्षित बड़ा करने की भावुक अपील की। ग्रामीणों ने भी इस मुहिम को आगे बढ़ाने और पर्यावरण को स्वच्छ रखने का दृढ़ संकल्प लिया

Post a Comment