विश्व पर्यावरण दिवस पर विद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा लगाया गया पौधा
विश्व पर्यावरण दिवस पर विद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा लगाया गया पौधा
जमुहाई जौनपुर
राष्ट्रीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जमुहाई जौनपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.) इकाई द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण शपथ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।कार्यक्रम के अंतर्गत स्वयंसेवक छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही सभी स्वयंसेवकों ने पर्यावरण को स्वच्छ, हरित एवं प्रदूषणमुक्त बनाने तथा अधिकाधिक वृक्षारोपण करने की शपथ ग्रहण की।इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. मिथिलेश पाण्डेय ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और प्रत्येक व्यक्ति का यह नैतिक दायित्व है कि वह प्रकृति के संरक्षण में अपना योगदान दे उन्होंने विद्यार्थियों को वृक्षारोपण को जन-आंदोलन बनाने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम का संचालन एवं मार्गदर्शन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. तेज प्रताप सिंह एवं डॉ. प्रशांत सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Post a Comment