Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

उर्वरक विक्रेताओं पर कृषि विभाग की सख्ती अभिलेखों में अनियमितता मिलने पर चार संस्थानों को नोटिस, लाइसेंस निरस्तीकरण की चेतावनी

 उर्वरक विक्रेताओं पर कृषि विभाग की सख्ती अभिलेखों में अनियमितता मिलने पर चार संस्थानों को नोटिस, लाइसेंस निरस्तीकरण की चेतावनी




सुनील चौरसिया डिप्टी ब्यूरो मंडल 

अयोध्या श्री न्यूज़ 24 


 अमेठी 

जनपद में किसानों को समय पर एवं पारदर्शी तरीके से उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कृषि विभाग ने निरीक्षण अभियान तेज कर दिया है। गुरुवार को जिला कृषि अधिकारी देवेन्द्र सिंह निरंजन ने विभिन्न उर्वरक विक्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्टॉक एवं बिक्री अभिलेखों में अनियमितताएं पाए जाने पर चार संस्थानों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि इफको किसान सेवा केंद्र गौरीगंज, इफको किसान सेवा केंद्र जायस तथा साधन सहकारी समिति लिमिटेड ब्रह्मनी में उर्वरक स्टॉक एवं वितरण संबंधी अभिलेख अद्यतन नहीं पाए गए। वहीं साधन सहकारी समिति लिमिटेड ओदारी निरीक्षण के समय बंद मिली, जिसके चलते उसे भी नोटिस जारी किया गया है।उन्होंने कहा कि सभी फुटकर उर्वरक विक्रेताओं को बिक्री रजिस्टर में किसान का मोबाइल नंबर, खतौनी नंबर एवं फार्मर आईडी दर्ज करना अनिवार्य होगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले विक्रेताओं के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।जिला कृषि अधिकारी ने स्पष्ट किया कि किसानों को उनकी बोई गई फसल एवं निर्धारित मानकों के अनुसार ही उर्वरकों का वितरण किया जाए। प्रति हेक्टेयर अधिकतम पांच बोरी डीएपी तथा सात बोरी यूरिया की बिक्री की जाएगी। साथ ही बिक्री अभिलेखों में सभी आवश्यक विवरण दर्ज करना अनिवार्य होगा।उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में अनुदानित उर्वरकों के साथ गैर-अनुदानित उर्वरकों की टैगिंग नहीं की जाएगी। सभी विक्रेताओं को स्टॉक एवं बिक्री रजिस्टर, रेट बोर्ड, कैश मेमो तथा उर्वरक सब्सिडी संबंधी सूचना पट्ट प्रदर्शित करना अनिवार्य होगा। इसके अलावा पीओएस मशीन में दर्ज स्टॉक और भौतिक स्टॉक में किसी प्रकार की विसंगति नहीं होनी चाहिए।जिला कृषि अधिकारी ने चेतावनी देते हुए कहा कि निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित विक्रेताओं का लाइसेंस निरस्त करते हुए विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा और उर्वरकों के निष्पक्ष वितरण को सुनिश्चित करने के लिए जनपद में निरीक्षण अभियान लगातार जारी रहेगा।

कोई टिप्पणी नहीं