Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

जायस सिटी रेलवे स्टेशन की सुविधाओं और ट्रेनों के ठहराव को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने डीआरएम से की मुलाकात

 जायस सिटी रेलवे स्टेशन की सुविधाओं और ट्रेनों के ठहराव को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने डीआरएम से की मुलाकात 



प्लेटफार्म विस्तार, फुट ओवरब्रिज और नई ट्रेनों की मांग उठाई



सुनील चौरसिया डिप्टी मंडल 

 ब्यूरो अयोध्या श्री न्यूज़ 24 



 तिलोई,अमेठी  

जायस सिटी रेलवे स्टेशन की सुविधाओं के विस्तार एवं यात्री सुविधाओं में सुधार को लेकर भाजपा पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को लखनऊ मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) कार्यालय पहुंचकर मंडल रेल प्रबंधक से शिष्टाचार मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार मौर्या ने किया।मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने जायस सिटी रेलवे स्टेशन से जुड़ी विभिन्न जनहित की मांगों को प्रमुखता से उठाते हुए ज्ञापन सौंपा।उन्होंने कहा कि क्षेत्र की बढ़ती आबादी और यात्रियों की संख्या को देखते हुए स्टेशन पर बुनियादी सुविधाओं का विस्तार आवश्यक हो गया है प्रतिनिधिमंडल ने स्टेशन के प्लेटफार्म की लंबाई बढ़ाने तथा यात्रियों की सुविधा के लिए फुट ओवरब्रिज (एफओबी) निर्माण की मांग की। इसके साथ ही जौनपुर इंटरसिटी एवं बनारस इंटरसिटी ट्रेनों का जायस सिटी स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित किए जाने की मांग भी रखी गई।ज्ञापन में रायबरेली-अयोध्या के मध्य वाया चिलबिला नई ट्रेन संचालित करने, प्रतापगढ़-लखनऊ के मध्य दो नई मेमू ट्रेनों के संचालन तथा यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए कानपुर इंटरसिटी में अतिरिक्त डिब्बे बढ़ाने की मांग की गई।प्रतिनिधिमंडल ने स्टेशन परिसर में यात्रियों को धूप एवं बारिश से राहत दिलाने के लिए टिन शेड निर्माण तथा पूर्व में संचालित 14307 रात्रि ट्रेन को पुनः वाया अमेठी चलाए जाने की मांग भी डीआरएम के समक्ष रखी।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार मौर्या ने कहा कि इन मांगों के पूरा होने से जायस, तिलोई और आसपास के क्षेत्रों के हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा तथा रेलवे यातायात सुविधाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी। डीआरएम ने प्रतिनिधिमंडल को मांगों पर नियमानुसार विचार करने का आश्वासन दिया।

कोई टिप्पणी नहीं