Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

अनिल राजवंशी बने उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी लखीमपुर खीरी के जिला अध्यक्ष

 अनिल राजवंशी बने उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी लखीमपुर खीरी के जिला अध्यक्ष



पलिया खीरी।कांग्रेस संगठन के प्रति निष्ठा और कार्यकुशलता को देखते हुए पलिया क्षेत्र के ग्राम फुलवरिया निवासी अनिल राजवंशी को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (किसान कांग्रेस) के मध्य जोन के चेयरमैन बृज मौर्या ने उन्हें जनपद लखीमपुर खीरी का जिला चेयरमैन मनोनीत किया है।दरअसल प्रदेश में किसानों की समस्याओं और मुद्दों को लेकर अनिल राजवंशी द्वारा किए जा रहे संघर्षों को देखते हुए संगठन ने उन पर यह भरोसा जताया है। 


नवनियुक्त जिला चेयरमैन से यह अपेक्षा की गई है कि वे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय की मंशा और कांग्रेस संगठन की नीतियों के अनुरूप निष्ठापूर्वक कार्य करेंगे। साथ ही जनपद के किसान वर्ग की समस्याओं, अधिकारों एवं हितों की रक्षा करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभाएंगे। अनिल राजवंशी को जिला चेयरमैन बनाए जाने पर स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं और किसानों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है।


जिला सब ब्यूरो पुनीत यादव की खास रिपोर्ट।

कोई टिप्पणी नहीं