Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरूष/महिला वर्ग तैराकी प्रतियोगिता का जिला स्तरीय चयन 06 जुलाई को अम्बेडकर स्टेडियम में

 प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरूष/महिला वर्ग तैराकी प्रतियोगिता का जिला स्तरीय चयन 06 जुलाई को अम्बेडकर स्टेडियम में



अमेठी। जिला खेल कार्यालय के उपक्रीड़ाधिकारी अरविन्द सिंह कुशवाहा ने बताया कि वर्ष 2026-27 में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरूष/महिला वर्ग तैराकी प्रतियोगिता के आयोजन हेतु जिला एवं मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स की तिथि व स्थल निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरूष/महिला तैराकी प्रतियोगिता का जिला स्तर ट्रायल्स अमेठी में 06 जुलाई 2026 एवं मण्डल स्तर ट्रायल्स अयोध्या में 07 जुलाई 2026 तथा क्षेत्रीय खेल कार्यालय वाराणसी में 10 जुलाई 2026 से 12 जुलाई 2026 तक प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि उपरोक्त खेल का जिला स्तर चयन/ट्रायल्स 06 जुलाई 2026 को सायं 3 बजे जनपद के डॉ0 भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम में आयोजित किया जायेगा व प्रतिभागी को अपने साथ जन्मतिथि प्रमाण पत्र तथा आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज की 02 फोटो लाना अनिवार्य होगा। इस क्रम में उन्होंने बताया कि उक्त आयोजित इवेन्ट में क्रमशः फ्री स्टाइल 50, 100, 200, 400, 800 व 1500 मी0, बैक स्ट्रोक 50, 100, 200 मी0, ब्रेस्ट स्टोक 50, 100, 200 मी0, बटर फ्लाई स्ट्रोक 50, 100, 200 मी0, व्यक्तिगत मिडले 200, 400 मी0, फ्री स्टाइल रिले 4 100 मी0, 4 400 मी0, रिले मिडले 4 100 मी0, मिश्रित रिले फ्री स्टाईल 4 100 मी0 (02 पुरूष एवं 02 महिला), बटर फ्लाई स्ट्रोक 50, 100, 200 मी0 में प्रत्येक पुरूष व महिला 05 इवेन्ट्स में भाग ले सकते है।


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ

कोई टिप्पणी नहीं