Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

अमेठी: ऑटो चालक को बुकिंग के बहाने बुलाकर बेरहमी से पीटने का आरोप, ₹10 हजार नकद व अंगूठी छीनने की शिकायत, पुलिस से कार्रवाई की मांग

 अमेठी: ऑटो चालक को बुकिंग के बहाने बुलाकर बेरहमी से पीटने का आरोप, ₹10 हजार नकद व अंगूठी छीनने की शिकायत, पुलिस से कार्रवाई की मांग



 जनपद अमेठी की तहसील तिलोई के थाना इन्हौना क्षेत्र के ग्राम सभा इन्हौना निवासी राजेंद्र कुमार, जो पेशे से ऑटो चालक हैं, ने कुछ लोगों पर बुकिंग के बहाने बुलाकर मारपीट, लूटपाट और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने इस संबंध में थाना कमरौली में लिखित प्रार्थना पत्र देकर आरोपितों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित राजेंद्र कुमार के अनुसार, घटना के दिन दो व्यक्तियों ने उनसे ऑटो बुक कराया और निर्धारित स्थान तक चलने के लिए कहा। रास्ते में एक काले रंग की चार पहिया गाड़ी पहले से खड़ी थी, जिसमें लगभग पाँच लोग सवार थे। आरोप है कि उनके ऑटो में बैठे दोनों व्यक्ति भी उन लोगों से जा मिले। इसके बाद सभी सात लोगों ने मिलकर उन्हें घेर लिया और लाठी-डंडों से बेरहमी से मारना-पीटना शुरू कर दिया।

राजेंद्र कुमार का आरोप है कि मारपीट के दौरान हमलावरों ने उनकी जेब में रखे ₹10,000 नकद तथा उनके हाथ की चांदी की अंगूठी छीन ली। घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। घायल अवस्था में स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका चिकित्सकीय परीक्षण (मेडिकल) कराया गया।पीड़ित ने बताया कि उन्होंने पूरे घटनाक्रम की लिखित शिकायत थाना कमरौली पुलिस को देकर दोषियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। उनका कहना है कि घटना से वह और उनका परिवार भयभीत है तथा उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद पुलिस प्रशासन से है।

इस संबंध में पुलिस का कहना है कि पीड़ित द्वारा दी गई तहरीर प्राप्त हो गई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।नोट: यह समाचार पीड़ित द्वारा लगाए गए आरोपों और पुलिस को दी गई शिकायत पर आधारित है। मामले की जांच जारी है


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ

कोई टिप्पणी नहीं