Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

जेसीबी से गिराया गया हरा-भरा नीम का पेड़, फिर आरा चलाकर किया गया कत्ल; ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग

 जेसीबी से गिराया गया हरा-भरा नीम का पेड़, फिर आरा चलाकर किया गया कत्ल; ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग





 अमेठी थाना शिवरतनगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामपुर पांवरा अंतर्गत पूरे चौबे गांव में बिना वैध अनुमति के एक हरे-भरे नीम के पेड़ की कटाई किए जाने का मामला सामने आया है। घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का आरोप है कि पहले जेसीबी मशीन की मदद से विशाल नीम के पेड़ को गिराया गया, जिसके बाद मशीन से आरा चलाकर उसके टुकड़े-टुकड़े कर दिए गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार तड़के करीब चार बजे से पेड़ काटने का कार्य शुरू कर दिया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि पेड़ की कटाई के लिए वन विभाग अथवा किसी सक्षम प्राधिकारी से कोई वैध अनुमति नहीं ली गई थी। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और डायल-112 पुलिस को सूचना दी। इवेंट आईडी P29072602646 के तहत पुलिस टीम मौके पर पहुंची।ग्रामीणों के अनुसार, मौके पर लकड़ी काट रहे दो मजदूरों को पकड़ लिया गया, जिन्हें थाना शिवरतनगंज क्षेत्र में तैनात आरक्षी कुलदीप यादव अपने साथ थाने ले गए। हालांकि समाचार लिखे जाने तक यह स्पष्ट नहीं हो सका था कि मजदूरों के विरुद्ध क्या कार्रवाई की गई या पेड़ कटवाने वाले जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज हुआ है या नहीं।

थाना प्रभारी शिवरतनगंज से दूरभाष पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। समाचार लिखे जाने तक पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था।यदि जांच में यह पाया जाता है कि हरे-भरे नीम के पेड़ की कटाई बिना वैध अनुमति के की गई है, तो संबंधित प्रावधानों के तहत विभागीय जांच और कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है।


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ

कोई टिप्पणी नहीं