Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

अज्ञात बालक-बालिकाओं के परिजनों से 15 दिन के भीतर संपर्क करने की अपील

 अज्ञात बालक-बालिकाओं के परिजनों से 15 दिन के भीतर संपर्क करने की अपील



अमेठी। जिला प्रोबेशन अधिकारी वीरेंद्र प्रताप वर्मा ने बताया कि जनपद अमेठी में मिले पांच अज्ञात बालक-बालिकाओं को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किए जाने के उपरांत उनके सर्वोत्तम हित को ध्यान में रखते हुए राजकीय विशेषीकृत बाल गृह, मोहान रोड, लखनऊ में संरक्षण प्रदान किया गया है। उन्होंने बताया कि इनमें तीन अज्ञात बालक शामिल हैं, जिनकी आयु लगभग 15 वर्ष है। इन बालकों को चाइल्ड हेल्पलाइन अमेठी द्वारा क्रमशः 16 अगस्त 2022, 1 अक्टूबर 2025 तथा 20 मार्च 2026 को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया था। इसके अतिरिक्त थाना कमरौली क्षेत्र के अंतर्गत मिली लगभग 17 माह की एक अज्ञात बालिका को पुलिस द्वारा 31 जुलाई 2023 को तथा थाना संग्रामपुर क्षेत्र के ग्राम गजियापुर में मिले लगभग 8 माह के एक अज्ञात बालक को 14 नवंबर 2023 को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया था। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि यदि उक्त बालक-बालिकाओं के वास्तविक माता-पिता, अभिभावक अथवा कोई सगा संबंधी मौजूद हैं, तो वे आवश्यक एवं सुसंगत साक्ष्यों के साथ इस सूचना के प्रकाशन के 15 दिनों के भीतर बाल कल्याण समिति, अमेठी अथवा जिला बाल संरक्षण इकाई, अमेठी (निकट रेलवे स्टेशन, शिव महेश शैक्षिक संस्थान, गौरीगंज) में उपस्थित होकर अपना दावा प्रस्तुत करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित अवधि के भीतर कोई दावा प्राप्त न होने की स्थिति में संबंधित संस्था द्वारा नियमानुसार बालक-बालिकाओं को स्वतंत्र घोषित किए जाने की कार्यवाही प्रारंभ कर दी जाएगी। इसके पश्चात किसी भी प्रकार का दावा स्वीकार नहीं किया जाएगा।


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ

कोई टिप्पणी नहीं