Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

अमेठी: हत्या के मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, पीड़ित ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार

 अमेठी: हत्या के मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, पीड़ित ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार


अमेठी, 16 जुलाई। जनपद अमेठी के थाना शिवरतनगंज क्षेत्र के ग्राम गुजराजपुर निवासी आदित्य कुमार त्रिवेदी ने अपने भाई की मौत के मामले में न्याय की मांग को लेकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि मुकदमा दर्ज होने के बावजूद नामजद आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं, जिससे पीड़ित परिवार में असुरक्षा और नाराजगी का माहौल है।

प्रार्थना पत्र के अनुसार, 6 जून 2026 की रात करीब 8 बजे उनके भाई शिवा त्रिवेदी के साथ कथित रूप से प्रदीप वर्मा, पवन कुमार, धुन्नी वर्मा एवं छोटू वर्मा सहित अन्य लोगों ने मारपीट की। आरोप है कि गंभीर रूप से घायल होने के बाद उनका इलाज कराया गया, लेकिन लगभग नौ दिन बाद उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। पीड़ित का कहना है कि घटना को दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया गया।

प्रार्थी ने बताया कि इस संबंध में थाना शिवरतनगंज में मुकदमा अपराध संख्या 0060/2026 दर्ज है, लेकिन अब तक किसी भी नामजद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस की ओर से प्रभावी कार्रवाई न होने के कारण आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं।

प्रार्थना पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि घटना के दौरान मृतक के गले से सोने का लॉकेट और सोने की चेन भी छीन ली गई थी, लेकिन इस संबंध में उचित धाराओं में कार्रवाई नहीं की गई।

पीड़ित ने जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए सभी नामजद आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी, हत्या के मामले में प्रभावी कानूनी कार्रवाई तथा परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है।हालांकि, इन आरोपों पर पुलिस या नामजद आरोपियों का पक्ष अभी सामने नहीं आया है। उनका पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ

कोई टिप्पणी नहीं