पलिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई 8 लाख की ब्राउन शुगर के साथ 2 शातिर तस्कर गिरफ्तार, दोनों के खिलाफ पहले से NDPS के मुकदमे
पलिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई 8 लाख की ब्राउन शुगर के साथ 2 शातिर तस्कर गिरफ्तार, दोनों के खिलाफ पहले से NDPS के मुकदमे
लखीमपुर खीरी के थाना पालिया में नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान में पलिया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक खीरी ख्याति गर्ग के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 2 शातिर अभियुक्तों को 40 ग्राम ब्राउन शुगर/स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बरामद माल की कीमत लगभग 8 लाख रुपये बताई जा रही है।
कैसे हुई गिरफ्तारी
अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमीके पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी पलिया के मार्गदर्शन और प्रभारी निरीक्षक शिवा जी दुबे के नेतृत्व में थाना पलिया की टीम ने बीती रात एडमाण्टेन स्कूल से आगे साईं मंदिर के पास खाली प्लाट पर दबिश दी।
समय रात्रि 02:40 बजे पुलिस ने संजय उर्फ मक्खन और राकेश कुमार उर्फ राका को रंगे हाथों पकड़ लिया।
कौन हैं गिरफ्तार अभियुक्त
1. संजय उर्फ मक्खन पुत्र तेजी लाल उम्र 30 वर्ष, निवासी मो0 रंगरेजान द्वितीय थाना पलिया।
_बरामदगी_: 15 ग्राम ब्राउन शुगर, 01 एंड्रॉइड मोबाइल, 200 रुपये नगद।
2. राकेश कुमार उर्फ राका पुत्र राम बली उम्र 28 वर्ष, निवासी मो0 बाजार प्रथम कस्बा थाना पलिया।
_बरामदगी_: 25 ग्राम ब्राउन शुगर, 01 रेडमी एंड्रॉइड मोबाइल, 150 रुपये नगद।
आपराधिक इतिहास खंगालने पर खुलासा
दोनों अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी निकले।
संजय उर्फ मक्खन पर पहले से थाना पलिया में NDPS एक्ट के 2 मुकदमे दर्ज हैं - मु0अ0सं0 016/2026 और 162/2026।
राकेश उर्फ राका पर आबकारी अधिनियम के 2 मुकदमे मु0अ0सं0 18/2018 व 37/2018 थाना गौरीफंटा में पहले से दर्ज हैं।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ थाना पलिया पर मु0अ0सं0 205/2026 धारा 8/21 NDPS एक्टबपंजीकृत कर उन्हें विधिक कार्रवाई के लिए माननीय न्यायालय भेज दिया है।
गिरफ्तार करने वाली टीम
व0उ0नि0 रामजीत यादव, म0उ0नि0 निशा शुक्ला, हे0का0 अनुज कुमार, हे0का0 जयप्रकाश यादव, का0 अतुल त्रिपाठी, का0 सुनील कुमार रावत, का0 रविकान्त, का0 रामभूल वर्मा।

Post a Comment