22 जुलाई को अयोध्या में ट्रस्ट की अहम बैठक जानिए पूरा घटनाक्रम मण्डल कॉर्डिनेटर राजकुमार सिंह श्री न्यूज़ 24/अदिति न्यूज़ के प्लेटफार्म पर......
22 जुलाई को अयोध्या में ट्रस्ट की अहम बैठक जानिए पूरा घटनाक्रम मण्डल कॉर्डिनेटर राजकुमार सिंह श्री न्यूज़ 24/अदिति न्यूज़ के प्लेटफार्म पर......
अयोध्या में 22 जुलाई को राम मंदिर ट्रस्ट की एक अहम बैठक होनी है. शाम 4 बजे मणिराम दास छावनी में इस बैठक का आयोजन होगा, जिस पर सभी की नजरें हैं. इस बैठक के एजेंडे में ऐसे कई मुद्दे हैं, जिनका सीधा संबंध राम मंदिर के कामकाज और उसके प्रबंधन से है.
आजतक को मिली ट्रस्ट की आधिकारिक सूचना के मुताबिक, बैठक की शुरुआत पिछली बैठकों की कार्यवाही की पुष्टि से होगी. सबसे पहले 6 जुलाई 2026 को हुई ट्रस्ट बैठक के फैसलों पर मुहर लगेगी. इसके बाद 22 जुलाई को दोपहर 3 बजे प्रस्तावित विशेष बैठक की कार्यवाही की भी पुष्टि की जाएगी.
बैठक में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अलग-अलग समितियों के पुनर्गठन पर फैसला लिया जाएगा. ट्रस्ट की जिन समितियों के जिम्मे अलग-अलग काम हैं, उनकी नई संरचना और जिम्मेदारियों पर चर्चा होगी. जरूरत पड़ी तो कुछ बदलाव भी किए जा सकते हैं.
बैठक का एक और अहम मुद्दा राम मंदिर चढ़ावा मामला है. पिछले कुछ समय से इस मामले की जांच विशेष जांच दल (SIT) कर रहा है. अगर बैठक तक एसआईटी अपनी अंतिम रिपोर्ट ट्रस्ट को सौंप देती है, तो उस पर भी विस्तार से चर्चा होगी. रिपोर्ट में क्या सामने आता है और ट्रस्ट उस पर क्या फैसला लेता है, इस पर सभी की नजर रहेगी. इसके अलावा बैठक में अध्यक्ष की अनुमति से दूसरे अहम मुद्दों पर भी चर्चा हो सकती है. यानी अगर कोई नया विषय सामने आता है या किसी फैसले की जरूरत महसूस होती है, तो उसे भी बैठक में शामिल किया जा सकता है। मण्डल कॉर्डिनेटर राजकुमार सिंह श्री न्यूज़ 24/अदिति न्यूज़ से जानते रहिए और बने रहिए हमारे प्लेटफार्म पर।

Post a Comment