Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

तिलोई-सेमरौता मार्ग पर युवक से बाइक और मोबाइल लूटने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

 तिलोई-सेमरौता मार्ग पर युवक से बाइक और मोबाइल लूटने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी



सुनील चौरसिया डिप्टी मंडल 

 ब्यूरो अयोध्या श्री न्यूज़ 24 


तिलोई, अमेठी। तिलोई बस स्टॉप के सामने स्थित वीरेंद्र स्वीट्स एंड समोसा की दुकान पर कार्यरत युवक रंजन मिश्रा ने अज्ञात बदमाशों पर मोटरसाइकिल और मोबाइल लूट लेने का आरोप लगाया है।

पीड़ित के अनुसार, वह बीती शनिवार रात लगभग 9:30 बजे दुकान से छुट्टी होने के बाद तिलोई से अपने घर गोड़खारा जा रहा था। इसी दौरान गौरा के उसर के पास, सेमरौता-तिलोई मार्ग पर थाना मोहनगंज और शिवरतनगंज की सीमा के निकट, मोहनगंज थाना क्षेत्र से लगभग 100 मीटर पहले, तीन अज्ञात युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि बदमाशों ने उसका मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल छीन ली तथा धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद डरा-सहमा पीड़ित तत्काल थाना मोहनगंज पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी 


फिलहाल पुलिस की ओर से घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।


नोट: यह समाचार पीड़ित द्वारा लगाए गए आरोपों पर आधारित है। पुलिस जांच पूरी होने और आधिकारिक बयान प्राप्त होने पर समाचार की पुष्टि  की जाएगी

कोई टिप्पणी नहीं