Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

रायबरेली: श्री चौहट्टा देवी मंदिर जनई में स्थापना दिवस पर विशाल भंडारे का आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

 रायबरेली: श्री चौहट्टा देवी मंदिर जनई में स्थापना दिवस पर विशाल भंडारे का आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद



 रायबरेली के थाना चंदापुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा जनई स्थित प्राचीन श्री चौहट्टा देवी मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। यह आयोजन मां चौहट्टा देवी के पावन स्थान पर पांच वर्ष पूर्व स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर संपन्न हुआ। पूरे दिन मंदिर परिसर में धार्मिक माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की।कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान से मां दुर्गा एवं मां चौहट्टा देवी की विशेष पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें दूर-दराज के गांवों से पहुंचे हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर परिसर जयकारों और भक्ति गीतों से गुंजायमान रहा।

आयोजकों ने बताया कि मां चौहट्टा देवी मंदिर क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है और यहां प्रत्येक वर्ष स्थापना दिवस पर धार्मिक आयोजन एवं भंडारे का आयोजन किया जाता है। इस परंपरा का उद्देश्य धार्मिक आस्था को मजबूत करना, सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना तथा लोगों को एक सूत्र में जोड़ना है।इस अवसर पर मुख्य आयोजक मास्टर सुरेंद्र कुमार शर्मा ने सभी श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मां की कृपा से प्रत्येक वर्ष यह आयोजन भव्य रूप में संपन्न होता है और क्षेत्र के लोग बढ़-चढ़कर इसमें भाग लेते हैं।

कार्यक्रम में कोटेदार शिव नायक सिंह, बसंत बहादुर सिंह, अतुल सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, चंद्रमोहन सिंह, अनिल कुमार सिंह, सुरेश सिंह तथा पत्रकार धनंजय सिंह सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने मां के दरबार में माथा टेककर क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।भंडारे के दौरान व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए स्वयंसेवकों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। श्रद्धालुओं ने आयोजन की भव्यता और व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए आयोजकों को शुभकामनाएं दीं। देर शाम तक मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ

कोई टिप्पणी नहीं