Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

अवकाश पर घर लौट रहे एसएसबी हेड कांस्टेबल की सड़क हादसे में मौत

 अवकाश पर घर लौट रहे एसएसबी हेड कांस्टेबल की सड़क हादसे में मौत


पश्चिम बंगाल में हुआ भीषण हादसा, पलिया के प्रदीप कुमार सिंह उर्फ़ लक्कू नहीं लौट सके अपने घर


श्री न्यूज़ 24/अदिति न्यूज़ 

मयंक गुप्ता/राजू सिंह

पलिया कलां 

 

पलिया नगर निवासी एवं सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 61वीं वाहिनी, भैराबकुंडा में तैनात हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार सिंह की पश्चिम बंगाल में हुए भीषण सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया, वहीं पूरे पलिया क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, प्रदीप कुमार सिंह पुत्र छत्रपाल सिंह 6 जुलाई को अवकाश लेकर कार से अपने घर पलिया आ रहे थे। मंगलवार सुबह करीब सात बजे पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार जनपद के समुक्तला क्षेत्र के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया और शुभचिंतकों का घर पर तांता लग गया। एसएसबी की 61वीं वाहिनी के अधिकारियों और जवानों ने भी गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की।

एसएसबी मुख्यालय की ओर से शोकाकुल परिवार को केंद्रीय कल्याण निधि से दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता तथा 25 हजार रुपये की तात्कालिक राहत राशि स्वीकृत की गई है। यह सहायता निरीक्षक (जीडी) वीरेंद्र सिंह चौहान के माध्यम से परिजनों तक पहुंचाई जा रही है।

कर्तव्यनिष्ठ और मिलनसार स्वभाव के धनी प्रदीप कुमार सिंह के असामयिक निधन से पलिया क्षेत्र ने अपना एक होनहार सपूत खो दिया है। क्षेत्रवासियों ने उनकी आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

कोई टिप्पणी नहीं