Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

डीएम अंजनी कुमार सिंह ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दिए अहम निर्देश

डीएम अंजनी कुमार सिंह ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दिए अहम निर्देश




जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए उन्होंने संबंधित विभागों को संवेदनशीलता और समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।


_जिलाधिकारी ने जिले में चिन्हित ब्लैकस्पॉट की समयबद्ध पहचान एवं उनके प्रभावी सुधार पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ आवश्यक कदम उठाएं तथा यातायात सुरक्षा संबंधी उपायों को प्राथमिकता दें।_


बैठक में सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को समय पर अस्पताल पहुंचाने के लिए आमजन को प्रेरित करने, सड़क सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने तथा दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए प्रभावी अभियान चलाने पर भी चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सड़क सुरक्षा के सभी मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने और निर्धारित कार्यों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए।_

कोई टिप्पणी नहीं