Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण हेतु संचालित हैं अनेक कल्याणकारी योजनाएं, पात्र लाभार्थी उठाएं लाभ।

 दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण हेतु संचालित हैं अनेक कल्याणकारी योजनाएं, पात्र लाभार्थी उठाएं लाभ।



भरण-पोषण अनुदान से लेकर मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल तक, दिव्यांगजनों को मिल रही व्यापक सुविधाएं


अमेठी। उत्तर प्रदेश सरकार के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की मंशा के अनुरूप दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर, सम्मानजनक एवं मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी संचालन किया जा रहा है। उक्त जानकारी देते हुए जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी विकास मौर्य ने बताया कि सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र दिव्यांगजन योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे तथा उन्हें सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षिक रूप से सशक्त बनाया जा सके। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान योजना के अंतर्गत पात्र दिव्यांगजनों को ₹1000 प्रतिमाह की दर से प्रति तिमाही ₹3000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। वहीं कुष्ठावस्था भरण-पोषण अनुदान योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को ₹3000 प्रतिमाह की दर से प्रति तिमाही ₹9000 की सहायता उपलब्ध कराई जाती है।

जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी ने बताया कि कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण योजना के माध्यम से दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप निःशुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाते हैं, जिससे वे दैनिक जीवन के कार्यों को सुगमता से कर सकें और आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने आगे बताया कि विभाग द्वारा संचालित शादी-विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के अंतर्गत दिव्यांग व्यक्तियों के विवाह को प्रोत्साहित करने हेतु आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। योजना के तहत विभिन्न श्रेणियों में पात्र दंपतियों को निर्धारित धनराशि उपलब्ध कराई जाती है। विकास मौर्य ने बताया कि दुकान निर्माण एवं संचालन ऋण योजना के माध्यम से दिव्यांगजनों को स्वरोजगार स्थापित करने हेतु रियायती दरों पर ऋण उपलब्ध कराया जाता है। इससे दिव्यांगजन अपना व्यवसाय स्थापित कर आर्थिक रूप से सशक्त बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी क्रम में दिव्यांगजनों के लिए यूनीक डिसेबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड बनवाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है, जिससे उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ पारदर्शी एवं सरल तरीके से प्राप्त हो सके। इसके अतिरिक्त गंभीर दिव्यांगजनों के लिए मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल योजना भी संचालित की जा रही है। इस योजना के अंतर्गत 80 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता वाले पात्र लाभार्थियों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराकर उनकी आवाजाही को सुगम बनाया जाता है। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी ने जनपद के समस्त पात्र दिव्यांगजनों से अपील की है कि वे विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर निर्धारित पोर्टलों पर ऑनलाइन आवेदन करें तथा किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी कार्यालय, विकास भवन गौरीगंज अथवा विभागीय हेल्पलाइन 8189038754 पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है कि दिव्यांगजन समाज के प्रत्येक क्षेत्र में सम्मानपूर्वक सहभागिता निभाएं और आत्मनिर्भर बनकर राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करें। मुख्यमंत्री जी की “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” की भावना को साकार करने में दिव्यांगजन कल्याण योजनाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ

कोई टिप्पणी नहीं