Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

मेरठ में विभिन्न मांगों को लेकर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन आज, राष्ट्रीय सचिव सुशील कुमार पासी करेंगे नेतृत्व

 मेरठ में विभिन्न मांगों को लेकर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन आज, राष्ट्रीय सचिव सुशील कुमार पासी करेंगे नेतृत्व



रायबरेली/नई दिल्ली, 13 जुलाई। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव सुशील कुमार पासी के नेतृत्व में आज मेरठ में विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। जारी ज्ञापन के अनुसार, यह प्रदर्शन भाजपा सरकार की नीतियों तथा मेरठ के एसएसपी द्वारा कथित रूप से किए गए अन्यायपूर्ण एवं विधि-विरुद्ध कार्यों के विरोध में किया जा रहा है।

ज्ञापन में मेरठ के एसएसपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग के साथ-साथ ललिता गौतम हत्याकांड में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने, प्रदर्शनकारियों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने, किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने तथा उपभोक्ताओं को 300 यूनिट तक बिजली माफ करने सहित कई मांगें उठाई गई हैं।कांग्रेस नेताओं का कहना है कि जनहित से जुड़े इन मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए यह धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मांगों पर शीघ्र कार्रवाई करने की अपील की है।हालांकि, ज्ञापन में लगाए गए आरोप कांग्रेस की ओर से लगाए गए हैं। इन आरोपों पर संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों का पक्ष प्राप्त नहीं हो सका है। उनका पक्ष मिलने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ

कोई टिप्पणी नहीं