Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक संपन्न।

 जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक संपन्न।



विद्यालय की व्यवस्थाओं की समीक्षा, छात्रों की सुरक्षा एवं सुविधाओं के विस्तार हेतु दिए आवश्यक निर्देश


अमेठी। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, गौरीगंज में सोमवार को विद्यालय के प्राचार्य कक्ष में जिलाधिकारी संजय चौहान की अध्यक्षता में विद्यालय प्रबंध समिति (वीएमसी) की बैठक संपन्न हुई। बैठक में विद्यालय की शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं आधारभूत सुविधाओं की समीक्षा करते हुए छात्रों को बेहतर वातावरण एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश द्विवेदी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग के प्रतिनिधि धर्मेन्द्र कुमार, सैनिक स्कूल कौहार के प्राचार्य प्रतिनिधि सुनील कुमार, अभिभावक प्रतिनिधि सरिता सिंह एवं रमेश कुमार तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के प्रतिनिधि गोविंद शुक्ल सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के प्रारंभ में विद्यालय के प्राचार्य प्रदीप कुमार सिंह एवं उप-प्राचार्य नित्यानंदेश नारायण त्रिपाठी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय की उपलब्धियों, विद्यार्थियों को प्रदान की जा रही सुविधाओं तथा विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की जानकारी दी। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को सुरक्षित, प्रेरणादायी एवं आधुनिक शिक्षण वातावरण उपलब्ध कराना सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए। इस दौरान विद्यालय प्रशासन द्वारा छात्रों की सुरक्षा एवं सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण मांगें जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत की गईं। विद्यालय प्रशासन ने परिसर की आंतरिक सड़कों के डामरीकरण, सोलर लाइट स्थापना, ओपन जिम तथा सोलर गीजर जैसी आवश्यक सुविधाओं की मांग रखी। जिलाधिकारी ने इन मांगों को गंभीरता से लेते हुए विभिन्न योजनाओं एवं मदों के माध्यम से आवश्यक कार्य कराए जाने का आश्वासन दिया। बैठक के उपरांत जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर स्थित विशाल खेल मैदान में अडानी फाउंडेशन (एसीसी सीमेंट फैक्ट्री) द्वारा निर्मित तीन नई दर्शक दीर्घाओं का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने संस्था द्वारा शिक्षा एवं खेल सुविधाओं के विकास में किए जा रहे सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रयास विद्यार्थियों को बेहतर संसाधन उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य प्रदीप कुमार सिंह, उप-प्राचार्य नित्यानंदेश नारायण त्रिपाठी, विकास चंद्र श्रीवास्तव, एन.के. मिश्रा, राकेश कुमार पाल, निधि तिवारी, संदीप कुमार गुप्त, आशीष कुमार गुप्त, विनोद कुमार यादव सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ

कोई टिप्पणी नहीं