मां भारती प्रतियोगिता परीक्षा पुरस्कार समारोह हुआ संपन्न
मां भारती प्रतियोगिता परीक्षा पुरस्कार समारोह हुआ संपन्न
महराजगंज जौनपुर
पण्डित बृजलाल शास्त्री एजुकेशनल टंट्रस्ट के तत्वावधान में मंगलवार को मां भारती प्रतियोगिता परीक्षा पुरस्कार समारोह का आयोजन मां गायत्री इंटर कॉलेज, बासूपुर ढेमा में किया गया। समारोह में विभिन्न विद्यालयों के प्रतिनिधि, छात्र-छात्राएं, अभिभावक तथा मां भारती प्रतियोगिता परीक्षा समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।गौरतलब है कि मार्च माह में आयोजित मां भारती प्रतियोगिता परीक्षा में कुल 147 परीक्षार्थियों ने भाग लिया था। ब्लॉक स्तरीय इस परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के बाद 12 प्रतिभागियों का चयन पुरस्कार के लिए किया गया। इनमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के साथ 60 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले परीक्षार्थी भी शामिल रहे।कार्यक्रम के दौरान चयनित विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। समारोह के आयोजन एवं संचालन की संपूर्ण जिम्मेदारी पण्डित बृजलाल शास्त्री एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा निभाई गई।कार्यक्रम में मां भारती प्रतियोगिता परीक्षा के आयोजक आशुतोष काशी, ट्रस्ट के संयोजक विंध्यवासिनी (संदीप), परीक्षा समिति के सदस्य रमेश मिश्रा, शुभम गुप्ता, राजेन्द्र प्रसाद शर्मा, मां गायत्री इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जितेन्द्र यादव, उप प्रधानाचार्य जय यादव, विद्यालय संचालक जितेन्द्र तिवारी तथा वीएमपीएम इंटर कॉलेज गांधी नगर के प्रधानाचार्य माताफेर मिश्र सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।समारोह के अंत में आयोजक आशुतोष काशी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Post a Comment