किसानों की आवाज को मिली नई ताकत: महेशपुर के राघवेंद्र मिश्र बने भारतीय किसान क्रांति यूनियन के प्रदेश प्रभारी (युवा)
किसानों की आवाज को मिली नई ताकत: महेशपुर के राघवेंद्र मिश्र बने भारतीय किसान क्रांति यूनियन के प्रदेश प्रभारी (युवा)
सुनील चौरसिया डिप्टी मंडल
ब्यूरो अयोध्या श्री न्यूज़ 24
तिलोई, अमेठी।
तिलोई क्षेत्र के महेशपुर धीरापुर निवासी युवा किसान नेता राघवेंद्र कुमार मिश्र को भारतीय किसान क्रांति यूनियन का प्रदेश प्रभारी (युवा) नियुक्त किया गया है। उनके मनोनयन से क्षेत्र के किसानों, मजदूरों और संगठन के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। समर्थकों ने इसे किसान हितों की लड़ाई को नई मजबूती मिलने वाला निर्णय बताया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि मिश्र के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव उर्फ बबलू यादव ने संगठन की बैठक में राघवेंद्र कुमार मिश्र को मनोनयन पत्र सौंपकर नई जिम्मेदारी सौंपी। इस दौरान संगठन के विस्तार को लेकर विभिन्न पदों पर अन्य पदाधिकारियों का भी मनोनयन किया गया।संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि राघवेंद्र मिश्र लंबे समय से किसानों और मजदूरों के हक, सम्मान और अधिकारों के लिए सक्रिय रूप से संघर्ष करते रहे हैं। उनकी कार्यशैली, संगठन क्षमता और जनसंपर्क को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। उम्मीद जताई गई कि उनके नेतृत्व में संगठन प्रदेशभर में और अधिक मजबूत होगा तथा किसानों की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाएगा।
मनोनयन की घोषणा के बाद क्षेत्र के किसानों और समर्थकों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कर खुशी का इजहार किया तथा राघवेंद्र मिश्र को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर युवा जिला प्रभारी सुमित तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष पवन कुमार रावत, मैकू लाल, ब्लॉक उपाध्यक्ष ब्रजमोहन, ब्लॉक सचिव हरखू, ब्लॉक महामंत्री श्याम लाल सहित बड़ी संख्या में किसान एवं संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment