हाईकोर्ट के आदेश का बड़ा असर: तालाब से हटाया गया अवैध अतिक्रमण, सरकारी प्रतीक्षालय पर चला बुलडोजर
हाईकोर्ट के आदेश का बड़ा असर: तालाब से हटाया गया अवैध अतिक्रमण, सरकारी प्रतीक्षालय पर चला बुलडोजर
निघासन, लखीमपुर खीरी
हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में निघासन प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तालाब की भूमि पर हुए अवैध अतिक्रमण को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया।
तहसील निघासन क्षेत्र के गाटा संख्या 441 स्थित तालाब की भूमि पर बने अवैध सरकारी प्रतीक्षालय को निघासन एसडीएम, तहसीलदार एवं राजस्व विभाग की टीम की मौजूदगी में हटाया गया। कार्रवाई के दौरान पूरे क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।
इतना ही नहीं, तालाब को उसके मूल स्वरूप में पुनर्स्थापित करने के लिए प्रशासन ने तालाब की खुदाई का कार्य भी तत्काल शुरू करा दिया।
कड़ी धूप के बावजूद एसडीएम, तहसीलदार तथा राजस्व विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर डटे रहे और पूरी कार्रवाई की निगरानी करते रहे। प्रशासन ने साफ संदेश दिया कि सरकारी भूमि, तालाबों और सार्वजनिक संपत्तियों पर अवैध कब्जा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस कार्रवाई के बाद पूरे क्षेत्र में इसकी चर्चा रही। स्थानीय लोगों ने इसे तालाब संरक्षण और सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

Post a Comment