Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

मझगई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लंबे समय से फरार वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय में किया गया पेश

 मझगई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लंबे समय से फरार वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय में किया गया पेश




लखीमपुर खीरी। जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मझगई पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक खीरी के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में अपराध की रोकथाम तथा वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना मझगई पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।


प्रभारी निरीक्षक मझगई के कुशल नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सोमवार 27 जुलाई 2026 को कार्रवाई करते हुए अतुल गुप्ता पुत्र सुरेश गुप्ता, निवासी ग्राम कोठिया, थाना मझगई, जनपद लखीमपुर खीरी को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध मु0सं0 62/2023 में धारा 411/413 भारतीय दंड संहिता के अंतर्गत न्यायालय से वारंट जारी था। अभियुक्त को निर्धारित पेशी तिथि पर गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी, लखीमपुर खीरी के न्यायालय में पेश किया गया।


पुलिस अधिकारियों के अनुसार जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वारंटी, वांछित एवं अपराधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें सक्रिय रूप से दबिश दे रही हैं, जिससे अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।


मझगई पुलिस की इस कार्रवाई को अपराध नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और किसी भी वारंटी अथवा वांछित अभियुक्त को बख्शा नहीं जाएगा।


गिरफ्तार वारंटी अभियुक्त

अतुल गुप्ता पुत्र सुरेश गुप्ता, निवासी ग्राम कोठिया, थाना मझगई, जनपद लखीमपुर खीरी।


गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

उपनिरीक्षक भूपेन्द्र सिंह

कांस्टेबल रंजीत सिंह

कांस्टेबल रवि प्रताप

कोई टिप्पणी नहीं